जन सामान्य से समान नागरिक संहिता के संबंध में चर्चा की जायेगी
ग्वालियर 24 जून 2026/ राज्य शासन द्वारा समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक ग्वालियर में जन परामर्श के लिये 25 जून को प्रात: 11 बजे से नगर निगम के बाल भवन में आयोजित की गई है।
अपर कलेक्टर श्री सी बी प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठनों तथा सभी समुदायों के प्रतिनिधियों के समक्ष समान नागरिक संहिता पर चर्चा एवं सुझाव लिए जायेंगे।