Homeग्वालियर अंचलकार्यकारिणी सामने आते ही कांग्रेस में बवाल लतीफ खान एवं ऊदल सिंह...

कार्यकारिणी सामने आते ही कांग्रेस में बवाल लतीफ खान एवं ऊदल सिंह ने सचिव पद से दिया इस्तीफा

ग्वालियर 30 जून 2926/कांग्रेस की ग्वालियर जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही असंतोष फूट पड़ा है प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार लतीफ खान मल्लू एवं ऊदल सिंह ने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है  पुरानी कार्यकारिणी में जिला महासचिव पद पर रहे पिकी पंडित और पप्पू श्रीवास भी डिमोशन कर सचिव बनाए जाने से नाराज हैं। पिंकी पंडित ने प्रवीण पाठक से बात की है

उल्लेखनीय है की लतीफ खान मल्लू दर्शन सिंह की कार्यकारिणी में संगठन महामंत्री और ऊदल सिंह देवेन्द्र शर्मा के कार्यकाल में जिला उपाध्यक्ष थे। दोनों अपने जबरदस्त डिमोशन से नाराज हैं।

सूत्रों का कहना है कि नई कार्यकारिणी को लेकर व्यापक स्तर पर विद्रोह के मद्देनजर सूची वापस भी ली जा सकती है।

खबर का अपडेट जारी 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments