मॉर्निंग वाक आपके दिन को शुरू करने का सबसे Best तरीका है और आप खुद भी जानते हैं कि अगर आपके दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो आपका सारा दिन अच्छा जाता है and ऊपर से ढ़ेर सारे Health Benefits मिलते हैं वो अलग।

सुबह की सैर न सिर्फ आपको दिन भर तरोताजा बनाये रखती है बल्कि ये आपको बहुत सी बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करती है। सुबह मात्र आधे घंटे सैर करना भी JYM जिम में घंटों पसीने बहाने से भी ज्यादा फायदेमंद है  और जो लोग उम्रदराज हैं उनके लिए तो सुबह की सैर अमृत सामान है।

वैसे तो सुबह जल्दी उठना किसी बहुत बड़ी जंग जीतने जैसा होता है लेकिन अगर कुछ दिन सुबह जल्दी उठकर Morning Walk जाएँगे तो आपको पता चलेगा कि ये दुनिया कितनी हसीन है और अगर आप रोज Exercise नहीं कर सकते तो रोज 20-30 minutes की  Morning Walk भी आपको एक अच्छा healthy जीवन दे सकती है।

आज इस लेख में हम कुछ ऐसी ही बातें बताएँगे जिन्हें जानकर आपको पता चलेगा कि सुबह की सैर कितनी फायदेमंद है

दिन को शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका

सुबह की सैर पर जाना आपके दिन को शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि सुबह सुबह बह एकदम शांत वातावरण होता है और इस शांत वातावरण में आप अपने बारे में सोच सकते है अपनी जिन्दगी को आपको किस डायरेक्शन में लेकर जाना है के बारे में सोच सकते है और सुबह सुबह का शांत वातावरण आपकी जिन्दगी में नयी उर्जा और नयी रोशनी की किरण लेकर आता है।
क्रिएटिव रहोगे
कई बार दिन में काम करते हुये भी आपको नींद आने लगती है या फिर आपको थकावट या आलस्य महसूस होता है लेकिन अगर आप आधा घंटा रोज दौड़ेंगे या रोज सुबह की सैर पर जायेंगे तो आपके साथ ऐसा नहीं होगा और साथ ही आप दिन-भर अपने आप को Creative और Energetic महसूस करेंगे और थकावट वगैरह आपसे दूर ही रहेगी।
दिमाग तरोताजा रहता है
आज कल की इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में हर किसी को कुछ न  tension, stress रहती है मगर सुबह की सैर आपको अपने सब tension, stress भुलाकर एक नयी सुरुआत करने में मदद करेगी। सुबहकी सैर के वक्त morning में चलने वाली हवा आपकी आँखों को शीतलता प्रदान करती है। आप कुछ दिन रोज सुबह की सैर पर जाइये फिर आप खुद महसूस करोगे कि आजकल आप बहुत ही Fresh and Tension free रहने लगे हैं।
शरीर आकर्षक बनता है
जब कभी आप किसी अच्छी Personality वाले Person or Actor, Actress को देखते हो तो सोचते हो कि काश मेरी भी ऐसी हीPersonality होती। मगर क्या आप जानते हो की उनकी इतनी अच्छीPersonality का राज क्या है ? उनकी इतनी अच्छी Personality का राज है व्यायाम और ये तो आप भी जानते हो की सुबह जल्दी दौड़ने और घूमने जाने से अच्छा व्यायाम कोई हो ही नहीं सकता। सुबह की सैर पर जाने से आपका शरीर आकर्षक  बनेगा और साथ ही साथ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मोटापा (वजन) घटाने में सहायक
कई लोग अपने मोटापे से बहुत अधिक परेशान होते हैं और कैसे भी करके अपना वजन काम करना चाहते हैं उन लोगों के लिए सुबह की सैर एक वरदान है। ऐसे लोगों के लिए सुबह की सैर सबसे आसान दवा है रोज सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा Control में रहती है और आप अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं।
दिल ( HEART ) के लिए फायदेमंद
सुबह की सैर दिल के लिए बहुत फायदेमंद है सुबह सैर करने से इंसान का ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। ये High Blood Pressure को control करता है और साथ ही बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। यदि कोई व्यक्ति रोज सुबह आधे – एक घंटे की Morning Walk पर जाता  है तो उसे हार्ट अटैक आने के चांस कम हो जाते हैं। इसके अलावा भी उसकी दिल से सम्बंधित कई समस्यायें स्वतः ही खत्म हो जाती हैं। अगर किसी व्यक्ति को श्वाश ( साँस ) लेने में तकलीफ होती है तो उसे सुबह की सैर पर जरूर जाना चाहिए।
हड्डी व जोडों को मजबूती मिलती है
रिसर्च में यह भी सामने आया है कि सुबह की सैर करने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है तथा साथ ही शरीर के जोड़ों और माँसपेशियों को नयी ऊर्जा मिलती है।
कैंसर ( CANCER ) से  लड़ने में सहायक
सुबह की सैर पर जाना कैंसर के मरीजों के लिए भी बहुत लाभदायक है। डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि जो लोग सुबह सैर पर जाते हैं उनकी सेहत दूसरे कैंसर के मरीजों की तुलना में अच्छी रहती है और महिलाओं में भी सुबह घूमने जाने से स्तन कैंसर की सम्भावना काफी कम हो जाती है।
मधुमेह से लड़ने में सहायक
यदि आप शुगर Diabetes के मरीज हैं तो आपको सुबह जरूर दौड़ने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में  शुगर कंट्रोल रहता है और कैलोरी की मात्रा भी घटती है और अगर आप शुगर के मरीज नहीं है तो भी सुबह घूमने ( टहलने ) से आपको Diabetes जैसी बीमारियाँ नहीं होंगी।
सकारात्मक नजरिया आता है
शोध में एक बात और सामने आई है कि जो लोग सुबह की सैर ( Morning Walk ) के लिए जाते है उन लोगो की मानसिक हालत उन लोगो से बेहतर होती है जो लोग सुबह की सैर पर नहीं जाते हैं और साथ ही की Morning Walk पर पर जाने वाले लोगों में जिन्दगी की समस्याओं से निपटने के लिए सकारात्मक नजरिया होता है |