Homeप्रमुख खबरें15 जुलाई के मुख्यमंत्री निवास घेराव को ऐतिहासिक बनाएगी ग्वालियर कांग्रेस

15 जुलाई के मुख्यमंत्री निवास घेराव को ऐतिहासिक बनाएगी ग्वालियर कांग्रेस

ग्वालियर 12 जुलाई2026/ प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित युवा स्वाभिमान मिशन के अंतर्गत 14 जुलाई को इंदोर से प्रारंभ हो रही साईक्लॉथोन यात्रा के 15 जुलाई को भोपाल में होने वाले समापन एवं विशाल प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर जिला संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान की अध्यक्षता में समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस पूरे संगठनात्मक सामर्थ्य के साथ भोपाल में आयोजित आंदोलन में भागीदारी करेगी। सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, सोशल मीडिया विभाग, आईटी सेल तथा समस्त विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठित कर भोपाल के लिए रवाना होना सुनिश्चित करें, जिससे 15 जुलाई को कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन में ग्वालियर की प्रभावशाली एवं अनुशासित भागीदारी दर्ज हो सके।

बैठक में जिला संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान ने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर सबसे अधिक चिंतित है। पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है। भाजपा सरकार ने रोजगार देने के बजाय युवाओं को निराशा और धोखा दिया है। कांग्रेस अब युवाओं के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ेगी। 15 जुलाई का मुख्यमंत्री निवास घेराव केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं के स्वाभिमान, लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के लिए निर्णायक जनआंदोलन है। ग्वालियर शहर कांग्रेस इस आंदोलन में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएगी और भाजपा सरकार को जनता की ताकत का अहसास कराएगी।

सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सभी प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक मंडलम से अधिकतम संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल लेकर पहुंचें। यह समय युवाओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जन आंदोलन का सिपाही है और ग्वालियर से हजारों काँग्रेसजन भोपाल पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करेंगे।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, यात्रा व्यवस्था, संगठनवार जिम्मेदारियां एवं समन्वय पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों ने 15 जुलाई के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, अनुप शिवहरे, धर्मवीर राठौर, मनीष शर्मा, मुनेन्द्र सिंह भदोरिया, अंसार खान, श्याम सुदंर श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, महेश धनोलिया, राकेश कुशवाह, रूप सिंह राजावत, संजय माहौर, प्रताप राव महाडिक, नरेश शर्मा बिरथरे, फिरोज खान, धर्मेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments