Homeप्रमुख खबरेंदतिया में जीत के लिए एकजुट होती कांग्रेस विधायक , पूर्व विधायक,...

दतिया में जीत के लिए एकजुट होती कांग्रेस विधायक , पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष,सहित तमाम नेताओं ने की बैठक

ग्वालियर 12 जुलाई2026/ दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ आज बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव उपस्थित रहे, बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाने के साथ-साथ आगामी चुनाव की रणनीति तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित विधायकगण, पूर्व विधायकगण, जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के विश्वास और जनहित के मुद्दों को लेकर घर-घर तक पहुंचेगा तथा बूथ स्तर पर संगठन को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगा।
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ की मजबूती ही चुनावी विजय की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है। सभी साथियों के समर्पण, एकजुटता और अथक परिश्रम के बल पर दतिया में कांग्रेस की विजय का इतिहास रचा जाएगा तथा प्रदेश में जनभावनाओं के अनुरूप परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments