Homeप्रमुख खबरेंइटली के यानिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन ख़िताब

इटली के यानिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन ख़िताब

इटली के यानिक सिनर ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जीता है. उन्होंने फ़ाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराया.

सिनर ने लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेले गए रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी.

यानिक सिनर का यह लगातार दूसरा विंबलडन पुरुष सिंगल्स और पांचवां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. सिनर इससे पहले 2025 में विंबलडन चैंपियन रह चुके हैं.

दूसरी ओर, चीन की गुओ हान्यू और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लाडेनोविच की जोड़ी ने महिला डबल्स का ख़िताब अपने नाम किया है.

इस जोड़ी ने फ़ाइनल मुकाबले में कनाडाई-ब्राजीलियाई जोड़ी गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लुइसा स्टेफानी को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments