मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.
20 जुलाई से ही संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है.
उमर अब्दुल्लाह ने महाराजा हरि सिंह पार्क में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अब हम नया तरीका अपनाना शुरू करेंगे और उसकी शुरुआत 20 जुलाई से होगी, जब हम दिल्ली में बैठकर अपने राज्य की बहाली का नारा बुलंद करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “पहले तो कहते थे कि राज्य का दर्जा आपको विधानसभा से नहीं मिलेगा. फिर हमने सड़कों पर बात करनी शुरू की. फिर कहा गया कि जम्मू-कश्मीर में बात करके यह आपको नहीं मिलेगा, अब हम जंतर-मंतर जा रहे हैं.”
“अब ये हमें कहते हैं कि जंतर-मंतर से आपको राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, तो फिर बीजेपी वाले बताएं कि मुझे क्या राज्य का दर्जा लेने के लिए ट्रंप के पास अमेरिका जाना होगा.”