ग्वालियर 15 जुलाई 2026/ मुरार तहसील कार्यालय अब नवनिर्मित एवं सुसज्जित भवन में संचालित होगा। तहसील कार्यालय का नया भवन बड़ागांव खेरियामोदी के अंतर्गत विक्रांत विश्वविद्यालय के समीप बनाया गया है। इस भवन में तहसील का संचालन प्रारंभ हो गया है।
तहसीलदार श्रीमती मधुलिका तोमर ने जानकारी दी है कि अब तक टप्पा तहसील मुरार में संचालित हो रहे तहसील कार्यालय मुरार का संचालन अब नवनिर्मित भवन में प्रारंभ हो गया है। तहसील स्तरीय कार्यों के लिये नागरिक नए भवन में संपर्क कर सकते हैं।
क