Homeप्रमुख खबरेंस्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने भारत को दी...

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने भारत को दी युद्ध की धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के खिलाफ एक बार फिर तल्ख तेवर दिखाए हैं. इस्लामाबाद में ‘यादगार-ए-फतह’ कार्यक्रम के दौरान शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को सीधे तौर पर धमकी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसकी रेड लाइन है. उन्होंने कहा कि, अगर भारत अपने रुख से पीछे नहीं हटता तो पाकिस्तान इसका सीधा जवाब देगा.

पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति, सम्मान और गरिमा के साथ खड़ा है, लेकिन इसे उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. शरीफ ने धमकी दी कि अगर भविष्य में किसी ने पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती दी तो उसे मई 2025 से भी ज्यादा ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा. हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच मई 2025 में संघर्ष के बाद दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई थी.

भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को होल्ड पर रखा था. इसके बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भी पाकिस्तान में डीप स्ट्राइक की गई थी. आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान के सैन्य टकराव का भी जिक्र किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments