न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर आपत्ति जताने को लेकर सवालों के घेरे में हैं। खबर है कि इसी बीच वह पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से जुड़े इवेंट में जाने को लेकर भी घिरते नजर आ रहे हैं। 14 अगस्त को उन्होंने पाकिस्तानी समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की थी और भाषण भी दिया था।
थिंक टैंक CFPS यानी सिटिजन्स फाउंडेशन फॉर पॉलिसी सॉल्युशन्स की पूर्व सदस्य आमना बेगम अंसारी ने इस मुद्दे पर इंडिया टुडे से बात की। उन्होंने कहा, ‘ममदानी द्वारा भागवत की रैली का विरोध करना दिलचस्प है क्योंकि वे उस बहिष्कारी सोच को नकारते हैं न कि उस धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी भारत को जिसे वे पहचानते थे। इसके बावजूद कुछ दिन पहले ही वे अलामा इकबाल कम्युनिटी सेंटर में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में आराम से शामिल हुए थे। यह सेंटर उस विचारक के नाम पर है जिसने क्षेत्रीय राष्ट्रवाद को ठुकरा दिया था और मुसलमानों के लिए एक अलग राजनीतिक देश की मांग की थी।’
उन्होंने कहा, ‘अगर धार्मिक राष्ट्रवाद समस्या है, तो क्या उस सिद्धांत को हर जगह एक जैसा लागू नहीं किया जाना चाहिए