Homeप्रमुख खबरेंनगर निगम अध्यक्ष तोमर ने निगमायुक्त से पूछा क्यों नहीं लगा चकरी...

नगर निगम अध्यक्ष तोमर ने निगमायुक्त से पूछा क्यों नहीं लगा चकरी मेला ?

ग्वालियर दिनांक 15 सितम्बर 2026- नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री मनोज तोमर ने प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के पश्चात नगर निगम ग्वालियर की ओर से चकरी मेले का आयोजन किये जाने के संबंध में निगमायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।
नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री मनोज तोमर द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार पूर्व परम्परा अनुसार प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के पश्चात नगर निगम ग्वालियर की ओर से चकरी मेले का आयोजन किया जाता रहा है, किन्तु इस वर्ष रक्षाबंधन के पश्चात चकरी मेले का आयोजन न किये जाने से मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं आम नागरिकों की ओर से इस संबंध में निराशा व्यक्त की जाकर मेले का आयोजन किये जाने हेतु मांग की जा रही है।
चकरी मेले का आयोजन ग्वालियर की खेल परम्पराओं से जुड़ा होकर एक सांस्कृतिक विरासत के रूप में उपलब्धि है, जिसका निरंतर आयोजन किया जाना हमारी
परम्पराओं को सम्बल प्रदान करता है, किन्तु देखने में आ रहा है कि धीरे-धीरे इस प्रकार के पारम्परिक खेल एवं सांस्कृतिक मेले बिलुप्त होते जा रहे हैं, जिनको जीवंत रखा जाना अत्यन्त आवश्यक है।
अतः इस संबंध में यह जानकारी उपलब्ध कराये कि चकरी मेले का आयोजन किस कारण से बन्द किया गया है? चूंकि यह ग्वालियर का ऐतिहासिक एवं पारम्परिक कार्यक्रम है इसको आगामी दिवसों में आयोजित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावे तथा कार्यक्रम का उचित प्रचार-प्रसार किया जाकर कृत कार्यवाही से अवगत करायें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments