Homeधर्म कर्मअचलेश्वर न्यास चुनाव : 7 प्रत्याशियों ने वापस लिए पर्चे, कोर्ट...

अचलेश्वर न्यास चुनाव : 7 प्रत्याशियों ने वापस लिए पर्चे, कोर्ट के आदेश पर उप व्यवस्थापक सचिव पद पर नामांकन हुआ स्वीकार

​ग्वालियर 28 सितंबर 2026/श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया के तहत 28 सितंबर को नाम वापसी के अंतिम दिन 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फॉर्म वापस ले लिए। वहीं, न्यायालयीन आदेश के पालन में निर्वाचन समिति द्वारा एक नया नामांकन भी स्वीकार किया गया।
​निर्वाचन समिति द्वारा जारी अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 293/2021 मु.दी. में 28 सितंबर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में प्रदीप कुमार बंसल से नामांकन फॉर्म प्राप्त किया गया। उनका यह नामांकन उप व्यवस्थापक सचिव पद के लिए विधिवत स्वीकार किया गया है।
​निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आज फॉर्म वापसी की अंतिम समय-सीमा समाप्त होने तक विभिन्न पदों से कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए, जिनका विवरण इस प्रकार है:
​संतोष सिंह राठौर – कार्यकारी न्यासी
​महेश प्रताप सिंह सिकरवार – अध्यक्ष
​विनोद बिजपुरिया – कोषाध्यक्ष
​दिलीप अग्रवाल (दिलीप डेयरी) – मार्गदर्शक व्यवस्थापक सचिव
​नरेश कुमार सिंघल – कार्यकारिणी सदस्य
​चंद्रकुमार जैन (चंदू) – कार्यकारिणी सदस्य
​ध्रुवदास द्वारका प्रसाद बघेले – कार्यकारिणी सदस्य
​

नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्वाचन मैदान की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। यह विज्ञप्ति निर्वाचन अधिकारी संजय द्विवेदी, राजू शर्मा, अनिल शर्मा, रामाधार चौबे, विशाल त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता गजेन्द्र साहू तथा अपर तहसीलदार ग्वालियर दिनेश चौरसिया व वंदना यादव की उपस्थिति में जारी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments