Homeप्रमुख खबरेंलम्बे समय बाद विभागीय बैठक लेते दिखाई दिए ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह...

लम्बे समय बाद विभागीय बैठक लेते दिखाई दिए ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह , मुंह पर लगाए हुए थे मास्क

कहा रबी सीजन के लिये करें बिजली की पर्याप्त व्यवस्था,
प्रदेश में वर्तमान में कोयले का है पर्याप्त स्टॉक

भोपाल : 30 सितम्बर, 2026/ मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  बुधवार को काफी लम्बे समय बाद अधिकारियों की बैठक लेते दिखाई दिए,उल्लेखनीय है कि बीमारी के कारण पिछले कई दिनों से वे अस्पताल में रहे और सक्रीय रूप से विभागीय बैठकों से दूर थे आज उन्होंने प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की इस दौरान वे मुंह पर मास्क बांधे हुए थे।

उन्होंने कहा कि रबी सीजन के लिये किसानों को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। अभी से पुख्ता इंतजाम करें,rr जिससे बिजली माँग की आपूर्ति में कोई अड़चन नहीं आये बैठक में एमडी मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी श्री मंजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में बिजली उत्पादन के लिये कोयले का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही कोयले की आपूर्ति भी सतत जारी है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विद्युत उत्पादन संयंत्रों की क्षमता के अनुरूप उत्पादन करना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ अधिकारी इसकी सतत समीक्षा भी करें। प्लांट के कोल स्टॉक, प्राप्ति, खपत एवं क्वालिटी की साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध करायें। एनटीपीसी से संबंधित विद्युत गृहों से अनुबंधित क्षमता के अनुसार विद्युत उपलब्धता के निरीक्षण की जिम्मेदारी भी तय करें। बैठक में विभिन्न प्लांटों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में किसी भी प्लांट में कम उत्पादन नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments