Homeग्वालियर अंचलस्मार्ट सिटी सीईओ राव ने एलएनटी को दी सख्त चेतावनी

स्मार्ट सिटी सीईओ राव ने एलएनटी को दी सख्त चेतावनी

आमखो मार्ग की खामियों को 10 दिन में सुधारने के निर्देश, ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राव ने एलएनटी को दी सख्त चेतावनी

​ग्वालियर, 8 अक्टूबर 2026 / ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने निर्माण एजेंसी एलएनटी को उनके कार्यों में बरती जा रही लापरवाही के चलते सख्त नोटिस जारी किया है। आज गुरुवार को सभापति श्री मनोज तोमर के साथ किए गए एक संयुक्त साइट निरीक्षण के दौरान आमखो बस स्टैंड रोड और आमखो रोड 1 के निर्माण में कई गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि सड़क के शुरुआती चरण में ही काफी टूट-फूट हो गई है और वहीं स्टॉर्म वाटर ड्रेन को मौजूदा ड्रेनेज से जोड़ने के काम में भी अत्यधिक विलंब किया जा रहा है। इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए, सीईओ श्री राव द्वारा एलएंडटी के परियोजना प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधार कार्य करने के कड़े निर्देश दिए हैं। और आमखो बस स्टैंड रोड पर जलभराव की समस्या को रोकने के लिए नई बनी स्टॉर्म वाटर ड्रेन को मौजूदा नेटवर्क से तुरंत जोड़ने को कहा गया है। इसके साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से स्टॉर्म वाटर ड्रेन और पावर डक्ट के सभी टूटे, क्षतिग्रस्त या अव्यवस्थित प्रीकास्ट कवर तुरंत बदलने, सड़क के सभी गड्ढों की तत्काल मरम्मत करने तथा डिवाइडर में पौधारोपण को पुनर्जीवित कर रात में बेहतर दृश्यता एवं सौंदर्य के लिए उस पर रंग-रोगन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आमखो रोड 1 पर क्षतिग्रस्त पाई गई डामर की परत को गुणवत्ता मानकों और तकनीकी विशिष्टताओं के अनुसार तत्काल ठीक करने को कहा गया है।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने एलएंडटी को सख्त अल्टीमेटम देते हुए निर्देशित किया है कि पत्र जारी होने के 10 दिनों के भीतर इन सभी खामियों को अनिवार्य रूप से सुधारा जाए और कार्य पूर्ण होने के पश्चात प्रमाण सहित एक विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। वहीं संबंधित वेंडर को चेतावनी दी गई है कि यदि वेंडर एजेंसी निर्धारित समय सीमा के भीतर इन निर्देशों का पालन करने में विफल रहती है, तो इसे अनुबंध का सीधा उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में स्मार्ट सिटी प्रबंधन एजेंसी के जोखिम और लागत पर यह कार्य स्वयं निष्पादित कराने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments