Homeप्रमुख खबरेंआखिर मध्यप्रदेश सहित अन्य चुनावी राज्यों में क्यों सातवे आसमान पर है...

आखिर मध्यप्रदेश सहित अन्य चुनावी राज्यों में क्यों सातवे आसमान पर है जनता का गुस्सा

मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों में चुनाव से पहले डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने इन राज्यों के पार्टी नेतृत्व का सिरदर्द बढ़ा दिया है।उधर डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई जोरदार उछाल मार रही है। सर्वाधिक परेशानी सब्जियों के आसमान छूते भावों ने बढ़ाई है।  यदि डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार ने कोई राहत भर निर्णय नहीं लिया तो चार राज्यों के चुनावों पर जनता का गुस्सा फूट सकता है।
 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले डीजल के दामों में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी की जा रही है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों में डीजल के दाम रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इसके साथ ही पेट्रोल के दाम भी अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच चुके हैं। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार दिल्ली के साथ ही चेन्नई और कोलकाता में भी डीजल की कीमत में रिकॉर्ड बढोत्तरी हुई है।
4994बता दें कि दिल्ली में डीजल 14 पैसे महंगा होकर 69.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसके साथ ही कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर रिकॉर्ड तोड़ 72.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में डीजल 15 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 73.23 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 
मुंबई में भी 15 पैसे की बढ़ोत्तरी से 73.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह 1 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं पेट्रोल के दाम दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 11-11 पैसे बढ़कर क्रमश: 77.78 रुपये, 85.20 रुपये और 80.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments