मध्य प्रदेश में खनन माफिया का आतंक थमता नहीं दिख रहा है।माफिया बेखौफ होकर चंबल में घूम रहे है। एक बार फिर मुरैना जिले में खनन माफिया की करतूत उजागर हुई है। यहां रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने डिप्टी रेंजर को कुचल दिया औऱ फरार हो गए। घटना के बाद अधिकारी डिप्टी रेंजर को लेकर अस्पताल पहुंचे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
घटना सिविल लाइन थाना इलाके के नेशनल हाईवे वनचौकी के पास की है।बताया जा रहा है कि सूबेदार सिंह कुशवाहा मुरैना वन मंडल में पदस्थ था। घटना वन चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई है, लेकिन जब तक कोई अधिकारी पहुंचता माफिया फरार हो चुके थे।
बता दे कि पहले भी माफिया कई पत्रकार और अधिकारियों की जान ले चुके है, लेकिन आजतक उन पर कोई कार्रवाई नही की गई है और वे बेलगाम होकर प्रदेशभर में आतंक फैला रहे है।