Homeदेशराफेल मामले पर वार पलटवार से गर्माई राजनीति राहुल गांधी पर कई...

राफेल मामले पर वार पलटवार से गर्माई राजनीति राहुल गांधी पर कई मंत्रियों का जोरदार हमला

      #राफेलमोदीकाखेल केे     बाद #राहुलकापूराखानदानचोर
नई दिल्ली: राफेल विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर कांग्रेस अध्यक्ष पर मोदी सरकार के कई मंत्री हमला करने सामने आ गए हैं। शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा तो कई मंत्रियों ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वैसे शब्दों का इस्तेमाल आजाद भारत में आज तक किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं किया है। प्रसाद ने कहा, ‘बिना किसी गुण और काबिलियत के सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के कारण कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल गांधी से कोई और उम्मीद की भी नहीं जा सकती है।’सभी ने #राहुलकापूराखानदानचोर लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। कांग्रेस ने भी #राफेलमोदीकाखेल लिख पीएम मोदी को घेरा। राफेल सौदे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान को लेकर शनिवार को पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि मोदी सफाई दें, क्योंकि एक दूसरे देश के पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें ‘चोर’ कहा है।

राहुल के इस हमले पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘जमानत पर बाहर राहुल गांधी और उनका परिवार लंबे समय से देश में भ्रष्टाचार का प्राथमिक स्रोत रहा है। वे आज राफेल सौदे में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी ठहरा रहे हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत को उसका सबसे ईमानदार शासन दिया है।’

रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने ट्वीट किया, ‘श्री राहुल गांधी जी, आपको पता होना चाहिए – मूंदड़ा जीप घोटाला, बोफोर्स, सीडब्ल्यूजी घोटालों से नेशनल हेराल्ड में केवल एक परिवार शामिल है, अनुमान लगाया?’

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘कांग्रेस के लिए राफेल ‘राहुल फिर से लॉन्च अभियान’ है। कांग्रेस जितनी चाहे उतनी मेहनत कर सकती है, राफेल राहुल गांधी के करियर संवारने में मदद नहीं करेंगे। यह सिर्फ राहुल को झूठ के व्यापारी के रूप में स्थापित कर रहा है।’
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी इन दिनों झूठ बोलती हैं और इसे लगातार दोहराती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष आलू को सोने में बदलने वाली मशीन का आविष्कार कर सकते हैं, लेकिन उनके दुर्भाग्य से एक झूठ को सत्य में परिवर्तित करने के लिए एक मशीन का आविष्कार अभी तक नहीं किया गया है।’

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments