अनंत चतुर्दशी आज
भाद्र मास की शुक्ल चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) कहते हैं। ईश्वर अनंत है जिसका कोई अंत नहीं है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अनंत विष्णु रूप में की जाती है। रेशम के धागे को 14 गांठें लगाकर लाल कुमकुम से रंगकर पूरे विधि से पूजन कर कलाई पर बांधा जाता है।
यही धागा अनंत कहलाता है। इसे विष्णु का स्वरूप माना है। इस वर्ष अनंत चतुर्दशी 23 सितंबर यानि आज है। इस दिन गणेश विसर्जन भी होता है।