HomeBreakingबड़ी खबर: बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव राजभर ने कांग्रेस को बताया सांपनाथ...

बड़ी खबर: बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव राजभर ने कांग्रेस को बताया सांपनाथ mp में गठबंधन से साफ किया इंकार

भोपाल। मध्यप्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपनी 22 सीटों पर पहली लिस्ट जारी कर दी है। कयास लगाए जा रहे थे कि बीएसपी और कांग्रेस गठबंधन के साथ इस बार चुनाव लड़ेंगे। एक बार फिर गठबंधन की अटकलें तेज हुईं जब कांग्रेस प्रदेश अध्ययक्ष कमलनाथ ने कहा बीएसपी से गठबंधन पर चर्चा चल रही है। इन सब घटनाक्रम के बीच बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। एक साक्षात्कार में राजभर ने बीजेपी को नागनाथ और कांग्रेस को सांपनाथ कहा। उन्होंने कांग्रेस के साथ एमपी में गठबंध की बात को भी सिरे से नकार दिया।

दरअसल, बीएसपी ने अपनी 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने ऐलान किया है वह सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही थी। लेकिन राजभर ने गठबंधन के सवाल पर बीएसपी का स्टैंड साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ किसी भी तरह से गठबंधन की कोई संभवाना नहीं है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने फैसला लेते हुए सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

जब उनसे कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि बीजेपी नागनाथ है और कांग्रेस सांपनाथ। हम दोनों ही दलों से दूरी बनाते हुए चुनाव लड़ेंगे। पार्टी जल्द ही 208 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों की घेषणा करेगी। एससी एसटी एक्ट पर हो रहे आंदोलन के सवाल पर राजभर ने कहा कि इस आंदोलन के पीछे बीजेपी और आरएसएस के लोग हैं। ये देश में शांति भंग करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments