Homeदेशसरकार के आश्वासन से संतुष्ट नहीं किसान, जारी रखेंगे प्रदर्शन, दिल्ली-UP सीमा...

सरकार के आश्वासन से संतुष्ट नहीं किसान, जारी रखेंगे प्रदर्शन, दिल्ली-UP सीमा पर डाला डेरा

नई दिल्ली/गाजियाबाद: दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा जहां राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की कोशिश कर रहे हजारों प्रदर्शनकारी किसानों ने डेरा डाल दिया है। इससे पहले पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार और आंसूगैस के गोले छोड़े जिस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसानों को प्रदर्शन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश में सरकार ने घोषणा की कि मुख्यमंत्रियों की एक समिति उनकी मांगों पर विचार करेगी, लेकिन प्रदर्शनकारी जमे रहे और उन्होंने कहा कि वे आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं, प्रदर्शन जारी रखेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से बातचीत की जिसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर विचार किये जाने का भरोसा दिलाया। विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाले भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान सरकार के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इस पर बातचीत करेंगे और आगे के रुख को तय करेंगे। मैं अकेले कोई फैसला नहीं कर सकता। हमारी समित फैसला करेगी।’

Updated Oct 02, 2018 | 18:41 IST | भाषा

Farmers Protest: भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान सरकार के आश्वासन स्वीकार नहीं करेंगे और प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार और आंसूगैस के गोले छोड़े गए।

Kisan Kranti Padyatra

तस्वीर साभार: PTI
किसानों का प्रदर्शन

नई दिल्ली/गाजियाबाद: दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा जहां राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की कोशिश कर रहे हजारों प्रदर्शनकारी किसानों ने डेरा डाल दिया है। इससे पहले पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार और आंसूगैस के गोले छोड़े जिस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसानों को प्रदर्शन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश में सरकार ने घोषणा की कि मुख्यमंत्रियों की एक समिति उनकी मांगों पर विचार करेगी, लेकिन प्रदर्शनकारी जमे रहे और उन्होंने कहा कि वे आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं, प्रदर्शन जारी रखेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से बातचीत की जिसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर विचार किये जाने का भरोसा दिलाया। विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाले भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान सरकार के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इस पर बातचीत करेंगे और आगे के रुख को तय करेंगे। मैं अकेले कोई फैसला नहीं कर सकता। हमारी समित फैसला करेगी।’

उधर कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने उन पर लाठीचार्ज भी किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया। दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरएसएफ समेत अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के अलावा दिल्ली पुलिस के करीब 2500 जवानों को तैनात किया गया है। कृषि ऋण छूट, ईंधन के दामों में कमी जैसी अनेक मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया। मंगलवार को उन्हें बैरिकेड लगाकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर रोका गया।

उधर किसानो के दिल्ली गाजियाबाद आदि स्थानों पर डेरा डालने के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments