Homeप्रमुख खबरेंनवीन भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद का दृष्टिकोण विषय पर सेवा...

नवीन भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद का दृष्टिकोण विषय पर सेवा मिशन की संगोष्ठी में आएंगे मारीशस उच्चायुक्त

मातृभूमि सेवा मिशन की ग्वालियर इकाई द्वारा शनिवार 13 अक्टूबर को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी का विषय नवीन भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद का दृष्टिकोण रखा गया है।

कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्वाह्न
11 बजे जीवाजी विश्यविद्यालय  ग्वालियर के गालव सभागार में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश्वर गोवर्धन GOSK, उच्चायुक्त मारीशस उच्चायोग नई दिल्ली हैं ,अध्यक्षता डॉ श्री प्रकाश मिश्र संस्थापक मातृभूमि सेवा मिशन कुरुक्षेत्र करेंगे।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अथिति के रूप में बी एम शर्मा आयुक्त ग्वालियर सम्भाग, श्रीमती संगीता शुक्ला कुलपति जीवाजी विश्यविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार वर्मा कलेक्टर ग्वालियर, विनोद कुमार शर्मा आयुक्त नगर निगम ग्वालियर और आनंद मिश्रा कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश्वर गोवर्धन का विभिन्न संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा । श्री शर्मा ने बताया कि सेवा मिशन एक आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन है।। इसका मुख्यालय कुरुक्षेत्र हरियाणा में है। मिशन द्वारा विगत 15 वर्षों से कई कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
पत्रकारवार्ता में दिनेश छारी मधुसूदन उपाध्याय,विकास दुबे,यादवेंद्र कटारे आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments