Election live मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर वोटिंग जारी है. दोपहर 3.30 बजे तक 50 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. मतदान के दौरान भिंड जिले के कुछ मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ और हिंसा की खबरें आ रही हैं. भिंड के तीन विधानसभा क्षेत्रों भिंड, लहार, अटेर के सभी उम्मीदवारों को जिला मुख्यालय में नजरबंद किया गया हैमध्य प्रदेश के भिंड के मेहगांव के मोहनपुरा पोलिंग बूथ 218 पर हुई फायरिंग में प्रदीप भदौरिया नाम के युवक को गोली लगी. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उधर आज सुबह EVM में खराबी की खबरों के बीच मध्य प्रदेश में शुरुआती एक घंटे में 6.23 फीसदी मतदान. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बी.एल कांताराव ने बताया कि तीन मतदान केंद्रों पसरवाड़ा, लांजी और बैहर में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शेष 227 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ. पहले घंटे में 6.32 फीसदी वोट डाले गए. कांताराव ने माना कि प्रदेश के 100 मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायत आई है. इन मशीनों को आधा घंटे के भीतर बदल दिया गया
Election live मध्य प्रदेश के गुना में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत. बमौरी के परांठ गांव के मतदान केंद्र पर तैनात थे।
Election live कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में वोट डाला. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे. राज्य में बदलाव का माहौल है.
Election liveमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के जैत गांव में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताया. चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय ने भी मतदान किया. चौहान ने भरोसा जताया कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी. बुधनी में चौहान का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार अरुण यादव से है.
Election liveमध्य प्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में वोट डाला. इसी विधानसभा सीट से सिंधिया उम्मीदवार हैं और कांग्रेस ने यहां से उनके मुकाबले सिद्धार्थ लाडा को उम्मीदवार बनाया है.
Election live मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ईवीएम मशीन खराब व बंद की जानकारी सामने आ रही है. इससे मतदान प्रभावित हो रहा है. मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गयी है. इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे? चुनाव आयोग अविलंब इस पर निर्णय ले. तत्काल बंद मशीनों को बद