Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस ने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिये लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की...

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिये लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की सहमति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने बताया है कि लोकसभा की पूर्व तैयारियों के लिये लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्तियां की गयी हैं। ये प्रभारी अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करेंगे। जिन पदाधिकारियों को लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी बनाया गया है, वे हैं:-

अशोक शर्मा-मुरैना, बाबूलाल सोलंकी-भिंड (अजा), विपिन खुजनेरी-ग्वालियर, राजेन्द्र भारती-गुना, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी-सागर, नारायण प्रजापति-टीकमगढ़ (अजा), बृजेन्द्र्र मिश्रा-दमोह, आनंद अहिरवार-खजुराहो, यादवेन्द्र सिंह-सतना, विष्णुशंकर पटेल और श्रीमती सविता दीवान-रीवा, राजेन्द्र मिश्रा और सुश्री कौशिल्या गोटिया-सीधी, दिलीप मिश्रा और कदीर सोनी-शहडोल, निशंक जैन-जबलपुर, श्रीमती जमना मरावी और श्रीमती नेहा सिंह-मंडला (अजजा), नरेश सराफ और देवेन्द्र तेकाम-बालाघाट,
नन्हेलाल धुर्वे-छिंदवाड़ा, साजिद अली,एडवोकेट-होशंगाबाद, प्रभुसिंह ठाकुर-विदिशा, रामेश्वर नीखरा-भोपाल, राजकुमार पटेल-राजगढ़, जोधाराम गुर्जर-देवास (अजा), सुनील सूद और शौकत हुसैन-उज्जैन (अजा), मनोहर बैरागी-मंदसौर, हामिद काजी-रतलाम (अजजा), सुरेन्द्र सिंह ठाकुर-धार (अजजा), प्रतापभानु शर्मा-इंदौर, विनयशंकर दुबे-खरगोन (अजजा), श्रीमती अर्चना जायसवाल-खंडवा और सुनील जायसवाल-बैतूल (अजजा)।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments