Homeदेशकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा ममता पूतना हो सकती हैं...झांसी की...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा ममता पूतना हो सकती हैं…झांसी की रानी नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना झांसी की रानी से करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है, जिस पर हंगामा खाड़ा हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी की तुलना राक्षसी पूतना से कर दी है और कहा कि वह झांसी की रानी कभी नहीं हो सकती हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहने कहा, ‘झांसी की रानी के ऊपर ये (ममता बनर्जी) गाली हैं। ये पूतना हो सकती हैं…झांसी की रानी नहीं बन सकती हैं। जो पूरे बंगाल को तबाह करके रखी हैं। ये किम जोन बन सकती हैं। जो लोग उनके खिलाफ बोलें उनकी हत्या कर सकती हैं। इनमें झांसी की रानी और पद्मावती बनने की ताकत नहीं है।’

आगे गिरिराज सिंह ने कहा, ‘जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में और भारत को तोड़ने की बात करे और हिन्दू को निकालने की बात करे वो झांसी की रानी नहीं हो सकती। झांसी की रानी ने हिन्दुस्तान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। ये (ममता बनर्जी) हिन्दुस्तान को तोड़ने की लड़ाई लड़ रही हैं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments