मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो से मिली खबर के अनुसार प्रवासी भारतीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तिलक लगाया, साफा पहनाया और तलवार भेंट की। जय श्री राम, जय महाकाल, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। गौरतलब है कि, सीएम यादव ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट (GIS) के लिए उद्योगपतियों-निवेशकों को आमंत्रित करने हेतु जापान गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जनवरी को इम्पीरियल होटल में फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे। सीएम यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क जाएंगे। यहां वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। उसके बाद वे सुबह 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश’ में भाग लेंगे। यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। वे यहां उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे
30 जनवरी को सीएम यादव कोब और ओसाका का दौरा करेंगे। वे ओसाका से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से रवाना होंगे और सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे। यहां वे ‘सिस्मेक्स’ कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे ‘पैनासोनिक एनर्जी’ के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। सीएम यादव ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में शामिल होंगे।