न्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि की हालत बेहद नाजुक है और उनकी सेहत पहले से खराब हो रही है. चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को कार्य करने लायक बनाए रखना चुनौती बना हुआ है. कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं. उसके अनुसार, ‘द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है. ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रही है.’