नई दिल्ली 15 मई 2026/NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. CBI ने मामले के किंगपिन यानी सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान पी.वी. कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो केमिस्ट्री के लेक्चरर है और NTA के एग्जाम प्रोसेस से जुड़ा हुआ था.
सीबीआई जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी, जो कि मूल रूप से लातूर का रहने वाला है, पुणे में एक केमिस्ट्री लेक्चरर है. वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी.
कुलकर्णी लातूर के दयानंद कॉलेज में बतौर केमेस्ट्री प्रोफेसर कार्यरत था. अब वह रिटायर हो चुका है. आरोपी आरोपी मनीषा वाघमारे के पूछताछ के बाद सीबीआई कुलकर्णी तक पहुंची. लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
जांच एजेंसी के मुताबिक, अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को जुटाया और पुणे स्थित अपने घर परस्पेशल कोचिंग क्लासेस चलाईं. मनीषा वाघमारे को CBI पहले ही 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है.