Homeग्वालियर अंचलजानिए ग्वालियर की किस इकाई को मिला बेस्ट ऑफ द बेस्ट" अवॉर्ड

जानिए ग्वालियर की किस इकाई को मिला बेस्ट ऑफ द बेस्ट” अवॉर्ड

पर्यटन की 12 इकाइयों को मिला ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स च्वॉइस अवार्ड तानसेन रेसीडेंसी ग्वालियर को “बेस्ट ऑफ द बेस्ट” अवॉर्ड

ग्वालियर 15 जुलाई 2021/ मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों को वर्ष 2021 के लिए ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स अवार्ड और निगम की ग्वालियर स्थित इकाई तानसेन रेसीडेंसी को ट्रिप एडवाइजर्स ट्रैवलर च्वॉइस कैटेगिरी का “बेस्ट ऑफ द बेस्ट” अवॉर्ड 2021 मिला है। विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ‘’ट्रिप एडवाइजर’’ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका ने इन अवॉर्ड की घोषणा की हैं।
राज्य पर्यटन विकास निगम की जिन 12 इकाइयों को ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स अवार्ड मिला है, उनमें पलाश रेसीडेंसी भोपाल, बघीरा जंगल रिसॉर्ट मोचा, बेतवा रिट्रीट ओरछा, बायसन रिसॉर्ट मढ़ई, हॉलिडे होम्स अमरकंटक, जंगल कैम्प पन्ना, किपलिंग्स कोर्ट पेंच, मार्बल रॉक्स भेड़ाघाट, सफ़ारी लॉज़, मुक्की, शीशमहल ओरछा, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज़ बांधवगढ़ शामिल हैं।
निगम के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने निगम की 12 इकाइयों को विश्व स्तरीय अवार्ड प्राप्ति होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विषय न केवल मध्यप्रदेश पर्यटन अपितु संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन सभी इकाइयों को उक्त सम्मान जनक स्थान तक पहुँचाने में इकाइयों के समस्त वरिष्ठ प्रबंधकों के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन और इकाइयों में कार्यरत समस्त स्टॉफ का सर्वाधिक योगदान है। मध्यप्रदेश पर्यटन ने उक्त उपलब्धि के लिये निगम परिवार एवं समस्त इकाइयों के स्टॉफ और मध्यप्रदेश आने वाले सभी पर्यटकों को वोटिंग करने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
हर वर्ष यह अवार्ड पर्यटकों को विश्व स्तर पर समस्त पर्यटन स्थलों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने वाली ‘’ट्रिप एडवाइजर’’ कम्पनी द्वारा संपूर्ण विश्व में विभिन्न स्थानों पर गये पर्यटकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन किया जाकर प्रदान किया जाता है। पर्यटकों की ओर से दुनियाभर के शहरों, होटल, रेस्त्रां और स्थानों को दी हुई रेटिंग के आधार पर ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए चुना जाता है। दुनिया भर के पर्यटक हर साल इसमें भाग लेते हैं और अपनी पसंद के आधार पर वोटिंग करते हैं। इसके बाद हर कैटेगरी में दुनिया के चुनिंदा शहरों, पर्यटन स्थलों, होटल्स और रेस्टोरेंट की सूची बनाकर प्रत्येक श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की जाती है।
उल्लेखनीय है कि निगम समस्त इकाइयों में पर्यटकों के ठहरने के लिये पूर्णत: सुसज्जित अतिथि कक्षों एवं खान-पान की सुविधा सहित इकाइयों में पर्यटकों एवं अतिथियों को सर्वोत्तम सुविधाएँ व उत्कृष्ट सेवायें प्रदान की जाती हैं।
पश्चिमी देशों विशेषकर फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्कॉट लैण्ड आदि के पर्यटक विश्व के किसी भी देश में पर्यटन पर जाने के लिए ट्रिप एडवाइजर संस्था द्वारा चिन्हित स्थानों पूर्ण संरक्षित रात्रि विश्राम एवं खान-पान की दर, मात्रा एवं गुणवत्ता को विश्वास सहित प्राथमिकता देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments