Homeदेशममता बनर्जी के खिलाफ घुसपैठिया मामले में 'गृह युद्ध और रक्तपात' वाले...

ममता बनर्जी के खिलाफ घुसपैठिया मामले में ‘गृह युद्ध और रक्तपात’ वाले बयान पर FIR दर्ज

 

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के  के खिलाफ  असम के डिब्रुगढ़ जिले के नाहरकटिया पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई है. ममता पर प्रदेश के साम्प्रदायिक सद्भवना को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ शिकायत बीजेपी युवा मोर्चा के तीन लोगों ने लिखवाई है. शिकायत के मुताबिक ममता असम में NRC की शांतिपूर्ण प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं. दरअसल कल गृहमंत्री से मुलाक़ात के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल में एनआरसी थोपने की कोशिश की गई तो गृह युद्ध के हालात बन जाएंगे और खून खराबा होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों से मुलाकात की बात भी कही है.

ममता बनर्जी ने कहा, ‘एनआरसी राजनैतिक उद्देश्यों से किया जा रहा है. हम ऐसा होने नहीं देंगे. वे (भाजपा) लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. देश में गृह युद्ध, रक्तपात हो जाएगा.’ ममता बनर्जी के इस बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि ममता बनर्जी कहती हैं कि देश में गृह युद्ध हो सकता है. वह स्पष्ट करें कि किस प्रकार का गृह युद्ध होगा. इस मुद्दे पर वह देश की जनता के सामने अपना रुख स्पष्ट करें. आपको बता दें कि असम में रह रहे असली भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही व्यापक कवायद के तहत अंतिम मसौदा सूची में 40 लाख से अधिक लोगों को जगह नहीं मिली है. माना जा रहा है कि इनमें अधिकतर बंगलादेशी घुसपैठिया हैं। यह कार्रवाई अगले चरण में पश्चिम बंगाल में भी किये जाने की सम्भावना है। इसी से घबराकर ममता का यह बयान सामने आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments