Homeप्रमुख खबरेंमाया ने कहा सम्मानीय संख्या मिलती है तो ही कांग्रेस के...

माया ने कहा सम्मानीय संख्या मिलती है तो ही कांग्रेस के साथ गठबंधन

बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि अगर सीटों की सम्मानीय संख्या मिलती है तो ही वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके कहा, ‘बसपा को अगर सीटों की सम्मानीय संख्या मिलती हैं तो वह गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी।’ बता दें, उनकी प्रतिक्रिया उस वक्त आई है, जब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि उन्होंने कांग्रेस से मध्य प्रदेश, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ चुनाव में गठबंधन करने के लिए कहा है।

बसपा के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में भी अलग-अलग मत हैं। हालांकि, कांग्रेस का मानना है कि बसपा के साथ गठबंधन से मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में फायदा मिलेगा। वहीं कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सचिन पायलट ने पिछले महीने कहा था कि कांग्रेस पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments