Homeग्वालियर अंचलमूसलाधार बारिश के बाद लबालब हुआ तिघरा देर रात कलेक्टर व निगमायुक्त...

मूसलाधार बारिश के बाद लबालब हुआ तिघरा देर रात कलेक्टर व निगमायुक्त ने पहुंचकर बांध के गेट खुलवाए

ग्वालियर/लगातार हो रही बारिश और शनिवार की शाम झमाझम के बाद ग्वालियर को पेयजल की आपूर्ति करने वाला तिघरा बांध  पूरी तरह लबालब हो गया है और आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिला प्रशासन ने देर शाम इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया इसके बाद लगातार बारिश के बाद तिघरा के जल स्तर 738 फ़ीट को छू गया जिसके बाद रात को 12 बजे कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह , नगर निगम कमिश्नर श्री किशोर कन्याल ने तिघरा डेम पर पहुंच कर बांध के गेट खुलवाए

 इस दौरान 3 बार पहले सायरन बजाया गया और गेट न 3 को खोला गया , जिसके बाद पानी तेज बहाव के साथ डेम के बाहर बहने लगा। इससे पूर्व शाम आसपास के रहवासियों को आगाह करते हुए एनाउंस मेंट कराया गया जिसमें कहा गया कि तिघरा डैम में वर्तमान में लगातार वर्षा से जल स्तर 737 फ़ीट होने की जानकारी प्राप्त हुई है। 1 दिन की वर्षा से लगभग 2 फ़ीट जलस्तर बढ़ा है। डैम के गेट खोलने की स्तिथि 739 फ़ीट पर बनती है। अतः सभी जलग्रह क्षेत्र (कैचमेंट क्षेत्र) में पढ़ने वाले ग्राम व सभी जनमानस को सूचित किया जाता है कि डैम के आसपास कोई भी न जाये। सुरक्षा व्यवस्था के लिए TI तिघरा अनाउंसमेंट करवा रहे हैं। पंचायत स्तर पर भी सभी को सूचित करने का कष्ट करें।उधर कार्यपालन यंत्रीज ल संसाधन संभाग ग्वालियर ने  भी एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि तिघरा बांध के वर्तमान जलस्तर,जलसंग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा ,मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं बांध के जलआवक को दृष्टिगत रखते हुए बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।सभी आमजन को सूचना दी जाती है कि बांध / नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहे एवं अन्य नागरिकों को भी सूंचित करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments