Homeखेलसामने आया विराट कोहली और राम रहीम का वीडियो, ये क्रिकेटर भी...

सामने आया विराट कोहली और राम रहीम का वीडियो, ये क्रिकेटर भी थे साथ

गुरमीत राम रहीम और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें विराट कोहली के साथ-साथ शिखर धवन, आशीष नेहरा और भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय धईया दिखाई दे रहे हैं। राम रहीम के आरोपी साबित होने के बाद ये वीडियो वायरल हो गई है। हालांकि, वीडियो कब का है और असली भी है या नहीं यह अभी साफ नहीं है। राम रहीम को पंचकुला कोर्ट ने साध्वियों के बलात्कार करने का दोषी पाया है। उनको सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। सजा सुनाने के लिए राम रहीम को पंचकुला नहीं लाया जाएगा। बल्कि जेल में ही जज जाएंगे। वहीं कोर्ट लगेगी। इसके लिए जज हेलिकॉप्टर से जेल जाएंगे।

इससे पहले राम रहीम का भी एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में राम रहीम ने दावा किया था कि उन्होंने विराट कोहली समेत कई क्रिकेटरों को क्रिकेट के गुर सिखाए हैं। राम रहीम ने कहा था कि विराट कोहली अच्छी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल पाते थे। इसपर राम रहीम ने उनको ज्यादा प्रेक्टिस और सीखते रहने की सलाह दी थी। राम रहीम ने कहा था कि विराट कोहली बाद में उनका शुक्रिया करने के लिए भी आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments