Homeदेशसिंधिया ने ठाट बाट के साथ सम्भाला मंत्रिपद , तोमर ने...

सिंधिया ने ठाट बाट के साथ सम्भाला मंत्रिपद , तोमर ने भी किया पुष्पगुच्छ से स्वागत देखिए तस्वीरें

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वाले मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार (नौ जुलाई, 2021) को  नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कामकाज संभाल लिया।कार्यभार संभालने के दौरान उनकी भेंट पूर्व उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से हुई। सिंधिया ने उनके साथ कुछ वक्त बिताया और फोटो भी खिंचाए। इस दौरान वह पूरे ठाठ के साथ पैर पर पैर रखकर कुर्सी पर बैठे नजर आए।

सिंधिया के इस ठाठ को देख के कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किये @soil_mech नाम के टि्वटर हैंडल से कहा गया, “सचिन पायलट देख रहे हो?” दरअसल, सिंधिया कुछ वक्त पहले कांग्रेसी थे और तब वह उसी तरह मध्य प्रदेश में पार्टी का युवा चेहरा थे, जैसे राजस्थान में सचिन पायलट हैं। दोनों के बीच ट्यूनिंग भी अच्छी मानी जाती है, पर समय और हालात समझते हुए सिंधिया ने वहां से निकलना ठीक समझा, जबकि पायलट मान-मनव्वुल के बाद अभी भी वही हैं।

आगे @Ask_Ansh_ ने लिखा, “कांग्रेस की जली तो बुझी ना, कसम से कोयला हो गई।” वहीं, कुछ यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उड्डयन मंत्रालय में रिपब्लिक भारत टीवी चैनल देखा जाता है। बता दें कि इस चैनल के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी हैं।

 

सन्ध्धियाा

उन्होंने ने ऐसे वक्त पर मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, जब नागरिक उड्डयन क्षेत्र को कोरोना वायरस महामारी के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस सेक्टर में मांग काफी अधिक प्रभावित हुई है और इसके चलते विमानन कंपनियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है। सिंधिया ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान संचार, वाणिज्य और उद्योग तथा बिजली राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के प्रमुख नेता सिंधिया ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और इस समय राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि जनरल वी के सिंह ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments