Homeग्वालियर अंचलहमारे अटल प्यारे अटल’ के अंतर्गत अभा कवि सम्मेलन 24 को,...

हमारे अटल प्यारे अटल’ के अंतर्गत अभा कवि सम्मेलन 24 को, पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा को दिया जाएगा अटल सम्मान

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान,  अटल सभागार में 24 दिसम्बर 2023 को
देश के सुविख्यात कवि श्री पद्मश्री श्री सुरेन्द्र शर्मा को मिलेगा ´कवि अटल सम्मान´
ग्वालियर / भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर  नगर निगम ग्वालियर द्वारा 24 दिसंबर 2023 को सांय 6ः30 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में ‘‘हमारे अटल प्यारे अटल’’ भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि एवं गीतकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देगें। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर देश के सुविख्यात कवि पद्मश्री श्री सुरेन्द्र शर्मा को ´कवि अटल सम्मान´ से सम्मानित किया जाएगा।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि श्री ताहिर फराज रामपुर, डॉ. सरिता शर्मा नोएडा, श्री अनिल चौबे वाराणसी, श्री सुदीप भोला ग्रेटर नोएडा, सुश्री मनु वैशाली शिवपुरी, श्री मदन मोहन दानिश ग्वालियर होगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments