Homeप्रमुख खबरेंक्या आज मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन पर मंदिर हादसे के गुनहगारों पर...

क्या आज मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन पर मंदिर हादसे के गुनहगारों पर होगा बड़ा एक्शन..?

ग्वालियर 19 अक्टूबर 2026/शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर आएंगे, दो घंटे का रहेगा प्रवास
इंदौर से विमान द्वारा पहुंचेंगे ग्वालियर, स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल रवाना होंगे
ग्वालियर, 19 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे

वे यहां कल हुए शीतला माता मंदिर हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने और मृत हुए श्रद्धालुओं के परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने ग्वालियर आ रहे हैं। संभावना है इस हादसे को लेकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर मुख्यमंत्री अपना रोष भी व्यक्त करेंगे चूंकि इस लापरवाही को लेकर ग्वालियर की जनता में बेहद आक्रोश है अतः प्रशासनिक सर्जरी के लिए भी मुख्यमंत्री निर्देशित कर सकते हैं हालांकि उनके द्वारा कल ही 9 पुलिस वालों पर कार्यवाही की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम को भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होंगे और दोपहर 2:35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। ग्वालियर में उनका स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद शाम 4:35 बजे वे ग्वालियर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5:20 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments