Homeदेशअंततः माता के बुलावे पर हमेशा के लिए हमें छोड़ चले गए...

अंततः माता के बुलावे पर हमेशा के लिए हमें छोड़ चले गए चंचल

अपनी भक्तिमय तान में मशहूर भजन चलो बुलावा आया है गाकर लाखों भारत वासियों को भक्तिरस में सराबोर करने वाले अब मातारानी के बुलावे पर हमेशा के लिए चले गए हैं।देश के नामी भजन गायकों में शुमार नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के सरिता विहार में स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि गायक नरेंद्र चंचल  27 नवंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके ब्रेन में क्लॉटिंग थी। शुक्रवार दोपहर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पंजाबी दलेर मेहंदी के साथ-साथ मुंबई फिल्म इंडस्ड्री से जुड़े कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

कई दशकों तक अपने माता के भजनों के जरिये लाखों लोगों को भक्तिमय दुनिया में ले जाने वाले नरेंद्र चंचल अपने पीछे दो बेटे औऱ एक बेटी छोड़ गए हैं। अमृतसर (पंजाब) में 16 अक्टूबर, 1940 को जन्मे नरेंद्र चंचल दिल्ली आकर बसे और यहीं के होकर रह गए। उन्होंने देश के साथ विदेशोें में अपने भजनों के जरिये नाम कमाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments