Homeव्यापारअक्षय तृतीया पर सोना पहुंच सकता है रिकार्ड ऊंचाई पर,भाव हुए 32...

अक्षय तृतीया पर सोना पहुंच सकता है रिकार्ड ऊंचाई पर,भाव हुए 32 हजार के पार

. अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को इस बार पिछले सालों के मुकाबले सोने के भावों में रिकॉर्ड तेजी रह सकती है। शनिवार को कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। बीते सालों की तुलना में अक्षय तृतीया से पहले यह सोने का सबसे ज्यादा भाव है।

-पिछले कई सालों में अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के दाम 30,000 रुपए से ऊपर नहीं गए हैं। बीते 8 सालों में सोने के भाव करीब 14,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं।

 

अक्षय तृतीया पर पिछले 8 सालों का भाव

साल भाव (रुपए/10 ग्राम)
28 अप्रैल 2017  28,861
9 मई 2016 29,860
21 अप्रैल 2015 26,938
2 मई 2014 28,865
13 मई 2013 26,829
24 अप्रैल 2012 28,852
6 मई 2011 21,736
16 मई 2010 18,167

 

– ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के मुताबिक, अक्षय तृतीया पर इस साल सोने की बिक्री में 15-20% उछाल की उम्मीद है। स्थिर दामों और शादियों का सीजन शुरू होने की वजह से कारोबारियों को उम्मीद है कि सोने की कीमतें बढ़ेंगी।

– डायमंड की बजाय शादियों में इस बार गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर डिलीवरी लेने के लिए इस बार वेडिंग ज्वेलरी की अच्छी बुकिंग हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट पीएन गाडगिल के मुताबिक, बाजार फिलहाल स्थिर है और आने वाले दिनों सोने से भावों में तेजी की उम्मीद है।

– भारतीय मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments