Homeग्वालियर अंचलअखिल भारतीय शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता, शोधार्थियों को फेलोशिप और सोशल इंटर्नशिप का...

अखिल भारतीय शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता, शोधार्थियों को फेलोशिप और सोशल इंटर्नशिप का अवसर

रिसर्च फॉर रिसर्जंट फाउंडेशन एवं भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम का आयोजन

रिसर्च फॉर रिसर्जंट फाउंडेशन भारत एवं भारतीय शिक्षण मंडल के युवा आयाम द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर एक शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता में देशभर के युवा रिसर्चर भाग ले सकते हैं और अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर उल्लेखनीय पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक रखी गई है। जबकि शोध पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2022 है।

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक राज्य से 3 श्रेष्ठ युवा शोधार्थियों का चयन करने के साथ ही राज्य स्तर पर एक विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित होने वाले युवा शोधकर्ताओं को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाले ‘यंग रिसर्चर्स कॉन्क्लेव’ में सहभागी होने का भी अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को रिसर्च फॉर रिसर्जंट फाउंडेशन भारत की ओर से देश में सोशल इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा, इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम शोधकर्ताओं को संस्था की ओर से “रिसर्च फैलोशिप” भी प्रदान की जाएगी।

यह शोधपत्र प्रतियोगिता चार कैटेगरी में रखी गई है। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी स्कॉलर तथा ओपन (अर्थात 40 वर्ष से कम आयु के युवा), इन चार स्तरों पर शोधार्थी प्रतिभागिता कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी संस्था की वेबसाइट www.bsmbharat.org से प्राप्त की जा सकती है।
प्रचार विभाग
भारतीय शिक्षण मंडल, मध्यभारत प्रांंत
कार्यालय, F94/3, तुलसीनगर, भोपाल-462003
मो. 9303430005

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments