Homeखेलअचानक धसक गई दर्शकदीर्घा मैच देखने आए दो सौ लोग घायल

अचानक धसक गई दर्शकदीर्घा मैच देखने आए दो सौ लोग घायल

केरल के मलप्पुरम जिले में फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई गैलरी अचानक गिर गई. मलप्पुरम जिले में शनिवार को एक फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले ये हादसा हुआ. एक अस्थायी दर्शक दीर्घा के अचानक ढह जाने से दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों का एक अस्थायी स्टैंड ढह गया जिसमें दो सौ लोग घायल हो गए जबकि इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दर्शक गैलरी गिरने की ये घटना पूनगोड स्टेडियम में हुई. बताया जा रहा है कि ये घटना शनिवार रात करीब नौ बजे पूनगोड स्टेडियम मलप्पुरम में हुई जब मैच शुरू ही होने वाला था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments