Homeप्रमुख खबरेंअध्यक्ष बनते ही खंडेलवाल ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला जानिए क्या...

अध्यक्ष बनते ही खंडेलवाल ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला जानिए क्या कहा

हेमंत खंडेलवाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने. वो निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए. बुधवार, 2 जुलाई को चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की. अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के साथ ही श्री खंडेलवाल ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जैसा चुनाव बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष का कराया. वैसा चुनाव कांग्रेस पार्षद चयन का भी करके दिखा दे. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल ने कहा, ‘मुझे जो पद सौंपा है वह पद नहीं दायित्व है. भारतीय जनता पार्टी के संगठन को कुशाभाऊ ठाकरे ने आदर्श रूप देने का काम किया. बीजेपी की बुलंदी को बरकरार रखना है और आगे भी बढ़ाना है. मैं आम कार्यकर्ता हूं…हम सबको मिलकर नया इतिहास गढ़ना है.हेमन्त खण्डेलवाल ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि जैसा चुनाव बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष का कराया. वैसा चुनाव कांग्रेस पार्षद चयन का भी करके दिखा दे.

इस मौके पर बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. कार्यकार्ता ढोल-नगाड़े पर झूम रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन किया है. उनके अलावा किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी पेश नहीं की है. ऐसे में हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए.

 

इससे पूर्व आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें में दिग्गज नेता शामिल हुए. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का औपचारिक ऐलान किया गया. बता दें कि 1 जुलाई को हेमंत खंडेलवाल ने नामांकन दाखिल किया था. सिंगल नॉमिनेशन होने के चलते मंगलवार को ही खंडेलवाल को नए अध्यक्ष बने.

बैठक में सीएम मोहन  मोहन यादव, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहें. चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर हेमंत खंडेलवाल के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की. हेमंत खंडेलवाल बैतूल से विधायक हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments