Homeग्वालियर अंचलअनूप मिश्रा की नाराजगी से घबराई महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा सारे कार्यक्रम...

अनूप मिश्रा की नाराजगी से घबराई महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा सारे कार्यक्रम छोड़ मनाने पहुंची उनके घर

भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव हेतु संकल्प पत्र जारी करने हेतु बुलाई गई प्रेसवार्ता में अपनों ही द्वारा अपमानित किये जाने के बाद पार्टी के बड़े कद्दावर नेता अनूप मिश्रा खासे नाराज हैं। उनकी नाराजगी कितनी घातक हो सकती है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा अपने सारे कार्यक्रम बीच में ही छोड़ अनूप को मनाने उनके घर जा पहुंची। उधर अनूप मिश्रा मित्र मंडल ने इनके अपमान को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है।

भाजपा द्वारा नगरनिगम चुनाव हेतु जारी अपने संकल्प पत्र हेतु शनिवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता आमंत्रित की गई थी । सजे हुए मंच पर पार्टी से जुड़े तमाम नेताओं को तो जगह दी गई लेकिन पार्टी के कद्दावर नेता प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा को मंच  नहीं दिया गया जब पार्टी अध्यक्ष कमल माखीजानी को इसका अहसास हुआ अनूप मिश्रा को मंच से ही आमंत्रित किया जाने लगा,यह देख श्री मिश्रा ने मंच पर आने से इंकार कर दिया उन्होंने यहां तक कह दिया कि ज्यादा करोगे तो मैं यहां से भी उठकर चला जाऊंगा।
अनूप मिश्रा मित्र समूह द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट दो पोस्ट आज खासी चर्चा में हैं
बाद में श्री मिश्रा यहां से उठकर चले गए।अनूप मिश्रा के अपमान से उनके समर्थकों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी भरे पोस्ट लिखकर डाल दिए। अनूप मिश्रा समर्थकों ने जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के खिलाफ भी आक्रोश जताया। ब्राह्मण समाज द्वारा बहिष्कार की चेतावनी से भाजपा में हड़कंप मच गया। खबर है कि महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप मिश्रा को मनाने की कोशिश में लग गए हैं। सुमन शर्मा अपने सभी कार्यक्रम बीच में ही छोड़ अनूप मिश्रा के निवास पहुंची और उन्हें मनाने की कोशिश की। उक्ताशय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें श्री मिश्रा अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments