Homeमध्यप्रदेशअब भाजपा के दिग्गज संभालेंगे मोर्चा रोड शो और सभाओं के द्वारा...

अब भाजपा के दिग्गज संभालेंगे मोर्चा रोड शो और सभाओं के द्वारा माहौल बदलने की तैयारी

ग्वालियर। अब जबकि नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान अंतिम दौर में पहुंच गया है भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने ग्वालियर में अपनी ताकत झोंक दी है इसी तारतम्य में  भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कल 3 जुलाई को प्रदेश के  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्रीद्वय श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड शो करेंगे। यह रोड शो सायं 5.30 बजे ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कोटेश्वर मंदिर से किलागेट होते हुए हजीरा चैराहा पर समाप्त होगा।
रात्रि 8 बजे ग्वालियर पूर्व विधानसभा में मुरार अस्पताल चैराहे से खुला संतर होते हुए अग्रसेन चैक, सदर बाजार होते हुए बारादरी पर समाप्त होगा।
इस रोड शो के लिए आज भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंच पर सांसद विवेक शेजवलकर, चुनाव प्रभारी विजय दुबे आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी संस्थाएं एवं सर्व समाज द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
इस रोड शो के लिए आज ग्वालियर विधानसभा की बैठक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्यातिथ्य में होटल शेल्टर पर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा की बैठक सात नंबर चैराहे पर संपन्न हुई। इन बैठकों में क्षेत्र की साज-सजावट और प्रत्येक बिंदु पर विभिन्न मोर्चें, प्रकोष्ठों, पार्षद प्रत्याशियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किए जाने वाले स्वागत के बारे में चर्चा की गई।
सिंधिया कई सभाओं को संबोधित करेंगे
केन्द्र मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  कल तीन जुलाई को नगरीय निकाय क्षेत्र में कई सभाओं को संबोधित करेंगे। वह प्रातः 10 बजे वार्ड क्रमांक 66, दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 64, दोपहर 2 बजे नाका चंद्रवदनी चैराहे पर, दोपहर 3 बजे रोटरी एवं लायंस क्लब के सदस्यों के साथ संवाद आईआईटीटीएम में सांय 4 बजे 60 फुटा रोड कुम्हरपुरा के सामने चैपाल में संवाद करेंगे। इस अवसर पर महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा भी उपस्थित रहेंगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments