Homeदेशमध्यप्रदेश के राजेश तिवारी बने विहिप के केन्द्रीय सहमंत्री

मध्यप्रदेश के राजेश तिवारी बने विहिप के केन्द्रीय सहमंत्री

भोपाल।  विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय बैठक में मध्य भारत प्रांत के राजेश तिवारी को केंद्रीय सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया है। विगत दिनों तमिलनाडु के कांचीपुरम में आयोजित बैठक में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने इस बात की घोषणा की। तिवारी को इसके साथ ही विहिप के महत्वपूर्ण कार्यविभाग सामाजिक समरसता में अखिल भारतीय सह प्रमुख एवं भोपाल क्षेत्र (मप्र-छग) का संगठन प्रभारी-पालक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

मूलतः मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील में निवास करने वाले श्री तिवारी वकील हैं। वह अपने बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक रहे हैं। इससे पूर्व में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। श्री तिवारी पर अब विहिप के केंद्रीय सहमंत्री, भोपाल क्षेत्र (मप्र-छग) संगठन प्रभारी: पालक अधिकारी, अखिल भारतीय सह प्रमुख सामाजिक समरसता का दायित्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments