Homeग्वालियर अंचलभाजपा के लिए गले की हड्डी बनी प्रेसवार्ता पहले अनूप रूठे फिर...

भाजपा के लिए गले की हड्डी बनी प्रेसवार्ता पहले अनूप रूठे फिर पत्रकारों का बवाल

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज बुलाई गई प्रेसवार्ता में वरिष्ठ नेता अनूप मिश्रा की नाराजी और पत्रकारों द्वारा प्रेसवार्ता के बहिष्कार का मामला खासा गर्माया हुआ है।

भाजपा द्वारा नगरनिगम चुनाव हेतु जारी अपने संकल्प पत्र हेतु शनिवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता आमंत्रित की गई थी । सजे हुए मंच पर पार्टी से जुड़े तमाम नेताओं को तो जगह दी गई लेकिन पार्टी के कद्दावर नेता प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा को मंच  नहीं दिया गया जब पार्टी अध्यक्ष कमल माखीजानी को इसका अहसास हुआ अनूप मिश्रा को मंच से ही आमंत्रित किया जाने लगा,यह देख श्री मिश्रा ने मंच पर आने से इंकार कर दिया उन्होंने यहां तक कह दिया कि ज्यादा करोगे तो मैं यहां से भी उठकर चला जाऊंगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनूप मिश्रा को लेकर माहौल अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि आयोजकों की एक और गलती के कारण पत्रकार उखड़ गए हुआ यूं कि पत्रकारों को जो प्रेस नोट दिया गया उसकी शब्दावली मंच से पढ़े जा रहे प्रेसनोट से अलग थी जिसका की पत्रकारों ने यह कहकर विरोध कर दिया की उन्हें अलग प्रेसनोट क्यों दिया गया जैसे तैसे माहौल थोड़ा ठंडा हुआ तो  महापौर पद की प्रत्याशी सुमन शर्मा पत्रकारों से चर्चा किये बिना ही पत्रकार वार्ता से चली गईं इसपर पत्रकार पुनः उखड़ गए उनका कहना था कि जब चर्चा ही नहीं करना थी तो बुलाया ही क्यों ,यह कहते हुए पत्रकरजन बिना खाना खाए ही वहां से चले गए हालांकि वहां मौजूद पार्टी नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की परन्तु भड़के हुए पत्रकारों ने उनकी एक नहीं सुनी।

संकल्प पत्र में गिनाई उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी ने आज ग्वालियर में जिला स्तर पर अपना संकल्प जारी  किया। भाजपा ने इसमें अपनी उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा ने कहा कि हमने पिछले अपने कार्यकाल में ग्वालियर को व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाया है और आगे इसमें और वृद्धि करेंगे।भारतीय जनता पार्ट ने आज एक निजी होटल में अपना वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र में पार्टी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी हैं।  पार्टी ने ग्वालियर नगर निगम में अपने 57 साल की नगर सरकार की उपलब्धियों को भी बताया है।

वचन पत्र में रोप वे जैसी पुरानी योजना से हटाने के सवाल पर सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि योजना का काम जारी है। मेरी जानकारी के मुताबिक रोप वे के लिए पिछले चयनित स्थानों को लेकर कुछ आपत्तियां थीं इसलिए नए स्थान का चयन किया गया है, जल्दी ही वहां काम शुरू होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल स्मारक बनाने की घोषणा के बावजूद उसकी शुरुआत नहीं होने के सवाल पर सांसद शेजवलकर ने कहा कि दो तीन स्थानों का चयन किया गया है जल्दी ही एक स्थान को अंतिम रूप देकर अटल स्मारक बनेगा।

ग्वालियर में भाजपा की नगर निगम  पिछले 57 सालों में कुछ नहीं होने के सवाल का जवाब देते हुए सांसद शेजवलकर ने पानी के उदाहरण देते हुए कहा कि 2004 में  ग्वालियर में 140 मिलियन लीटर पानी प्रोसेस होता था जो बढ़कर आज 340 हो  इसीतरह सड़कों का जाल बिछा है सीवर लाइन बढ़ी है।सम्पत्तिकरण का सरलीकरण कैसे करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि संपत्ति कर का निर्धारण नगर निगम और प्रदेश सरकार करती है , हम प्रयास करेंगे कि इसकी एक तय व्यवस्था हो एक नीति बने उस हिसाब से सम्पत्तिकर का निर्धारण हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments