Homeप्रमुख खबरेंअपनीप्रथम कार्यसमितिमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं...

अपनीप्रथम कार्यसमितिमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से कुछ यूं संवाद किया

 

राकेश सिंह ने कहा पूर्वजों के पसीने ने संगठन को दीपक से सूर्य बनाया कार्यकर्ता की आवाज ही राकेश सिंह की आवाज होगी

श्री राकेश सिंह ने कहा कि हमारा संगठन दीपक की रोशनी से प्रारंभ हुआ था और आज सूर्य के प्रकाश तक पहुंचा है। इस उपलब्धि में संत स्वरूप कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, नानाजी देशमुख, सुंदरलाल पटवा जैसे तपस्वियों का पसीना समाया हुआ है। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता के निर्माण में अपने पूरे जीवन को खपा दिया। ऐसे कार्यकर्ताओं के पुरूषार्थ और परिश्रम के कारण इस संगठन में एक परंपरा पली बढ़ी। जिस परंपरा के तहत मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मोदी जी का कुशल नेतृत्व है। जिसने देश के सम्मान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। देश में सुरक्षा, समृद्धि और समरसता का निर्माण किया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री अमित शाह जी की दृढ़ता, कर्मठता,निष्ठा और परिश्रम की पराकाष्ठा ने हमें देश में एक के बाद एक सरकार दी है।22 राज्यों में आज हमारा परचम लहरा रहा है और उसी कडी में मध्यप्रदेश में हम चौथी बार सरकार बनाने जा रहे है इसमें कोई संदेह नहीं है।
हमारे इस आत्मविश्वास का कारण वह गंगोत्री है। जिसकी पवित्रता से निकली गंगा हमें मैदान में विराट स्वरूप में दिखायी देती है। हमारे कार्यकर्ता की कर्मठता ऐसी है कि अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में वह काम करती है। आज हमारे सामने केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भयावह स्थितियां है। वहां हमारे कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है। इसके बावजूद हमारा काम वहां बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में वहां हम विजय पताका अवश्य फहराएंगे। आज हमारे पास विश्व का सर्वाधिक सक्षम नेतृत्व है। श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि हमें याद है अटलजी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। अटलजी के उस सपने को आज अमित शाह जी अमली जामा पहनाने में जुटे है और हमें विश्वास है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक 50 सालों तक भाजपा के शासन की जो कल्पना अमित शाह जी के मन में है वह भाजपा का कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ता धरातल पर लेकर आयेगा।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को समाज के बीच जाकर यह बताना होगा कि 2003 के पहले प्रदेश किस प्रकार अंधकार में डूबा था। गढ्ढों के बीच सड़के ढंूढना पडती थी। पूरे प्रदेश का बंटाढार कर दिया गया था और आज हमारी सरकार ने उसी प्रदेश को इतने अपनत्व के साथ सजाया संवारा है। उन्होंने 14 मई के चलो पंचायत अभियान के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने की अपील की और कहा कि आने वाला कल भी हमारा है। इस आत्मविश्वास के साथ ही हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने स्वयं को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि कार्यकर्ता की जो आवाज होगी वहीं राकेश सिंह की आवाज होगी। क्योंकि मेरा कार्यकर्ता भाव दायित्व मिलने से और मजबूत हुआ है। कार्यकर्ता के सुझाव सदैव सिर आंखों पर रहेंगे। ऐसा मेरा प्रयास होगा। कार्यकर्ता के पास अब समय नहीं है, उसे समझ लेना चाहिए कि विजय का कोई विकल्प नहीं होता। इसलिए हमें विजय का संकल्प लेना होगा। एकता से, परिवार भाव से, फिर से अपनी सरकार के लिए जुट जाना है। आपकी ताकत न सिर्फ 2018 में चैथी बार अपनी सरकार बनायेगी बल्कि 2019 में मोदी जी को फिर से विश्व का सिरमौर बनायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments