Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में विराट सदभावना समेलन रविवार को

ग्वालियर में विराट सदभावना समेलन रविवार को

अंचल में सदभावना समरसता को मजबूत करने विभिन्न जाति बिरादरी मत पंथ से जुड़े साधू सन्त ,समाजसेवी रहेंगे उपस्थित
ग्वालियर अंचल में सदभावना और समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से विराट सदभावना सम्मेलन का आयोजन रविवार 6मई को किया गया है।
सदभावना सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक अरविंद दूदावत ने बताया कि 6 मई को आयोजित सदभावना सम्मेलन ग्वालियर में मांढरे की माता के समीप स्थित डॉ भगवत सहाय सभागार अपराह्न 4 बजे प्रारम्भ होगा। सम्मेलन में मुख्यवक्ता के रूप में स्वामी अखिलेश्वरा नंद गिरी उपस्थित रहेंगे जबकि मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा भारती होंगी। सम्मेलन में ग्वालियर अंचल के विभिन्न जाति बिरादरी मत पंथ से जुड़े  साधू संत व समाजसेवी विशेष रूप से अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
श्री दूदावत ने कहा  कि भारत देश प्राचीनकाल से समृद्धशाली सांस्कृतिक एवं वैचारिक देश रहा है। इस देश की वैभवता की चमक पूरी दुनिया में जगमगाती थी पर भारत विरोधी शक्तियों द्वारा देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न हो रहा है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए समाज की सज्जन शक्ति  संगठित हो इस उद्देश्य से सदभावना व समरसता को बल देने जैसे आयोजन किया जाना बहुत जरूरी है। इसी तारतम्य को लेकर विगत दिनों ग्वालियर अंचल में सदभावना आयोजन समिति का गठन किया गया था और सामाजिक समरसता, सदभावना को मजबूत करने विराट सदभावना सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
आयोजन समिति के श्री अरविंद दूदावत पूर्व महाधिवक्ता, श्री महेशराम भगत पूर्व डिप्टी कलेक्टर,श्री ओमप्रकाश शर्मा पूर्व जिला जज, श्री हरवंश सिंह पूर्व कमांडेंट, श्री राधेश्याम भाकर वरिष्ठ व्यवसायी,श्री भारत सिंह यादव पूर्व मेजर सेना,,श्री मुन्नालाल ढोड़ी पूर्व डीएसपी,श्री रामलाल वर्मा पूर्व आईजी,श्री भूपेंद्र घुरैया पूर्व एडीशनल  एसपी,श्री अनिल शर्मा पूर्व रेलवे डायरेक्टर, श्री हरीशंकर नारौलिया पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी , श्री अशोक वाल्मीकि भिण्ड समाजसेवी,श्री मुरारीलाल माहेश्वरी व्यवसाई समाजसेवी,डॉ रवि अंबे चिकित्सक, श्री ओमप्रकाश कुशवाह सेवानिवृत्त कर्मचारी विधुत विभाग श्री रामसिंह बाथम समसेवी,श्री आर डी जैन वरिष्ठ अधिवक्ता, श्री हरिबाबू शिवहरे समाजसेवी,श्री  वृंदावन कोठारी समाजसेवी, श्रीमती आशा सिंह समाजसेवी, श्रीमती सरोज अग्रवाल समाजसेवी, श्रीमती मनोरमा लड्ढा समाजसेवी, श्रीमती रमा पाखरिया समाजसेवी, श्री गौतम भागचन्दानी समाजसेवी,विधायक घनश्याम पिरोनिया , श्री ओमप्रकाश सक्सेना सेवानिवृत्त प्राचार्य,श्री गंगाराम शाक्य समाजसेवी आदि ने 6 मई को आयोजित सदभावना सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments