Homeविदेशअब इस्कॉन मंदिर पर हमला जमकर तोड़फोड़ श्रद्धालुओं को भी पीटा

अब इस्कॉन मंदिर पर हमला जमकर तोड़फोड़ श्रद्धालुओं को भी पीटा

बांग्लादेश में दुर्गा पंडालों पर हमले के बाद शुक्रवार को एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय और उनके प्रमुख धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया। नोआखाली में भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भी पीटा। कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस्कॉन की ओर से एक ट्वीट में हमले की जानकारी देते हुए भयावह तस्वीरें जारी की गई हैं। ट्वीट में कहा गया है, ”बांग्लादेश के नोआखाली में आज इस्कॉन मंदिर और श्रद्धालुओं पर भीड़ ने हिंसक हमला किया। मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है और कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। हम  बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की मांग करते हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments