इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के जोरदार खेल के दम पर कोलकाता को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और अपने तीसरे खिताब से चूक गई।
आईपीएल 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया
RELATED ARTICLES