Homeदेशभारत में 16 हजार से नीचे पहुंचा कोरोना 24 घण्टे में 166...

भारत में 16 हजार से नीचे पहुंचा कोरोना 24 घण्टे में 166 की मौत

कोरोना वायरस का प्रकोप अब भारत से कम होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के केवल 15,981 मामले सामने आए हैं। पिछले 8 दिनों से देश में 20 हजार से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जो राहत की बात है। इन सब के बावजूद त्योहारों के मौसम को आता देख विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया जाए।

राहत की बात यह है कि जितने लोग हर रोज कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं उससे ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 17,861 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में रिकवर होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,33,99,961 तक पहुंच गई है। दुख की बात यह है कि पिछले 24 घण्टों में कोरोना से 166 लोगों की मौत भी हुई यही वजह है कि  विशेषज्ञ सावधान रहने की बात कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments