Homeप्रमुख खबरेंअब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में 'नाटू-नाटू' गाने ने सफलता का परचम...

अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में ‘नाटू-नाटू’ गाने ने सफलता का परचम लहराया, पी एम मोदी ने दी बधाई

साल भर से फैंस जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। वह आ गई है। ऑस्कर अवार्ड 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसमें भारत की ओर से आरआरआर फिल्म का गाना नाटू-नाटू भी बेस्ट सॉन्ग केटेगरी में नॉमिनेटेड है। इस गाने को इसके पहले गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भी ‘नाटू-नाटू’ गाने ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसके पहले फिल्म से जुड़े लोग इस फिल्म का प्रमोशन अमेरिका में करते नजर आए। इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली शामिल है। अब वह घड़ी आ गई है, जब फैंस से लेकर स्टार्स तक हर कोई ‘आरआरआर’ को इतना बड़ा सम्मान मिलने के बाद खुशी से झूम रहा है।

इस बार के ऑस्कर अवार्ड 2023 में कई फिल्में नॉमिनेटेड थी। इनमें टॉप गन मेवरिक, अवतार द वे ऑफ वाटर, द फैबलमैन, वूमेन टॉकिंग, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्ट फ्रंट, एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वंस जैसी फिल्में शामिल है। इसके चलते इस बार का ऑस्कर अवार्ड्स पहले के मुकाबले और भी दिलचस्प हो गया था।

ऑस्कर का यह 95वें वा एडिशन है। वहीं, इसमें पहली बार रेड कारपेट की जगह चमकीले सफेद रंग को चुना गया है। ऑस्कर पुरस्कार लॉस एंजिल्स में 13 तारीख के सुबह 5:30 बजे से भारत में लाइव देखा जाएगा। दीपिका पादुकोण को इस वर्ष बतौर प्रेजेंटर चुना गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दोनों फिल्मों को बधाई दी है. आरआरआर की टीम को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- असाधारण. नाटू नाटू गाने की लोकप्रियता ग्लोबल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments